Rewa News: रीवा में सेंधमारी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Rewa News: रीवा जिले की सगरा पुलिस ने घर में सेंध लगाकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत के आभूषण बरामद किए हैं, इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

चोरी की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
हरिहरपुर निवासी उपेंद्र सिंह ने 22 जुलाई को थाना सगरा में घर में सेंध लगाकर आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई.
मुखबिर की सूचना से हुआ खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल किया और उनकी निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद किए गए.
चार आरोपियों को भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपियों में नाजूल गोंड, राहुल गोंड, भोला गोंड और करण गोंड शामिल हैं, पुलिस ने उनके पास से करीब 10 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण और 75 हजार रुपए कीमत की ग्लैमर मोटरसाइकिल जब्त की, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें : Rewa News: एपीएसयू रीवा में कर्मचारियों के प्रमोशन पर संकट, जांच और नियमों में उलझा मामला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
