Sidhi News: नगझर गांव में अवैध शराब शिकायत पर पहुंची टीम, बिना कार्रवाई लौटने का वीडियो वायरल

Sidhi News: नगझर गांव में अवैध शराब शिकायत पर पहुंची टीम, बिना कार्रवाई लौटने का वीडियो वायरल

Sidhi News: नगझर गांव में अवैध शराब शिकायत पर पहुंची टीम, बिना कार्रवाई लौटने का वीडियो वायरल

Sidhi News: सीधी जिले के नगझर गांव में अवैध देसी शराब की शिकायत पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा, सोमवार को सामने आए वीडियो में ग्रामीण और आबकारी कर्मचारियों के बीच बहस दिखाई दे रही है, टीम बिना जब्ती या किसी बड़ी कार्रवाई के वापस लौट गई.

आबकारी टीम से बहस करता ग्रामीण।

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि दद्दू केवट के यहां अवैध शराब बनाए जाने की शिकायत पर टीम पहुंची थी, मौके पर शराब मिलने के बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की, ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग केवल छोटे स्तर पर कार्रवाई करता है, जबकि गांव में खुलेआम अवैध बिक्री जारी है.

ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की मांग

ग्रामीण उपेंद्र पांडे और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के स्कूल के पास विदेशी शराब की बिक्री होती है, इसके अलावा लाइसेंसधारी ठेकेदारों द्वारा भी शराब पहुंचाने की शिकायत की गई है, ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच के माध्यम से कई बार मामले की जानकारी दी गई, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई.

आरक्षक का बयान हुआ वायरल

बहस के दौरान आबकारी विभाग के एक आरक्षक का बयान कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें उन्होंने शराब रोकने को लेकर टिप्पणी की, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि बयान को लेकर विभाग की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही

आबकारी विभाग के अधिकारी एस के सिंह ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई, उन्होंने कहा कि विभाग नियमों के अनुसार कार्रवाई करता है और किसी के दबाव में काम नहीं करता, फिलहाल वायरल वीडियो और पूरे मामले को लेकर चर्चा जारी है.

यह भी पढ़ें : MP News: दुष्कर्म केस के बाद महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर कार्रवाई, धार्मिक आयोजनों में प्रवेश पर रोक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें