CG News: सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, मिलेगी 30 लाख रुपये की सम्मान राशि

CG News: सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, मिलेगी 30 लाख रुपये की सम्मान राशि

CG News: सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, मिलेगी 30 लाख रुपये की सम्मान राशि

CG News: छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है, महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें विशेष सम्मान देने का ऐलान किया है.

Gyaneshwari Yadav to receive out-of-turn promotion will become DSP glasgow commonwealth games 2026

DSP पद पर होगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की है, इसके तहत उन्हें डीएसपी पद पर पदोन्नति दी जाएगी, साथ ही सरकार की ओर से उनकी उपलब्धि के सम्मान में 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी, मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है, उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण है.

राजनांदगांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

ज्ञानेश्वरी यादव राजनांदगांव जिले के भोड़िया गांव की रहने वाली हैं, उन्होंने वेटलिफ्टिंग में लगातार मेहनत करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है, इससे पहले भी वह एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं और कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं, फिलहाल ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक यानी ASI के पद पर तैनात हैं, उनकी इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब उन्हें डीएसपी बनने का मौका मिलेगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ स्कूल परीक्षा 2026 सभी सरकारी स्कूलों में एक जैसी होगी परीक्षा व्यवस्था, DPI ने जारी किया नया कैलेंडर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें