CG News: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति योजना का नया सत्र शुरू, हायर एजुकेशन के लिए मिलेगा आर्थिक सहारा
CG News: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का सपना देख रही छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र बेटियों को हर साल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद और मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है.

इन छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ
छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रता तय की गई है, इसके तहत वही छात्राएं आवेदन कर सकेंगी जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पात्र राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के सरकारी स्कूलों से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की हो, इस योजना का लाभ पाने के लिए छात्राओं का वर्तमान शैक्षणिक सत्र में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में स्नातक या डिप्लोमा कोर्स के पहले वर्ष में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा, तभी वे छात्रवृत्ति के लिए पात्र मानी जाएंगी.
10 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी और 31 अगस्त तक चलेगी, छात्राओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा कर लें, इसके अलावा दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक भी चलेगा, पिछले शैक्षणिक सत्र में जिले के 22 महाविद्यालयों की 827 छात्राओं को इस योजना का लाभ मिला था, इन छात्राओं के बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि भेजी गई थी, इस बार प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र बेटियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, जैविक कचरे और पराली से बनेगी कंप्रेस्ड बायो गैस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
