CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, जैविक कचरे और पराली से बनेगी कंप्रेस्ड बायो गैस

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, जैविक कचरे और पराली से बनेगी कंप्रेस्ड बायो गैस

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, जैविक कचरे और पराली से बनेगी कंप्रेस्ड बायो गैस

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए बड़ी पहल शुरू की है, राज्य के 8 नगर निगम क्षेत्रों में कंप्रेस्ड बायो गैस यानी CBG प्लांट स्थापित किए जाएंगे, इन प्लांटों में जैविक कचरे, कृषि अवशेष और पशु अपशिष्ट से स्वच्छ ईंधन तैयार किया जाएगा.

CG News

आठ बड़े शहरों में लगेंगे प्लांट

सरकार ने रायपुर, भिलाई, बिलासपुर समेत आठ प्रमुख नगर निगम क्षेत्रों में CBG प्लांट लगाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली है, इस योजना के शुरू होने से शहरों में कचरा प्रबंधन बेहतर होगा और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी, इस योजना से किसानों को भी आर्थिक फायदा मिलेगा, फसल कटाई के बाद बचने वाली पराली और कृषि अवशेष अब आय का नया साधन बनेंगे, वहीं पशुपालक भी जैविक अपशिष्ट का बेहतर उपयोग कर अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकेंगे.

CBG को मिलेगा स्थायी बाजार

CBG प्लांटों में तैयार होने वाली कंप्रेस्ड बायो गैस की खरीद तेल विपणन कंपनियों द्वारा की जाएगी, इससे परियोजना को स्थायी बाजार मिलेगा और राज्य में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, छत्तीसगढ़ सरकार का मानना है कि यह योजना वेस्ट टू वेल्थ की सोच को मजबूत करेगी, इससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आय बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, मिलेगी 30 लाख रुपये की सम्मान राशि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें