MP News: उपचुनाव हार पर भाजपा की समीक्षा बैठक, नेताओं और पदाधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई
MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी ने संगठनात्मक समीक्षा शुरू कर दी है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल स्थित आवास पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, चुनाव प्रभारी, मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए, बैठक में हार के कारणों पर चर्चा की गई.
संगठन की भूमिका पर मंथन
भाजपा की समीक्षा बैठक में चुनाव के दौरान सामने आई शिकायतों, संगठन की भूमिका और आरोपों पर चर्चा हुई, पार्टी सूत्रों के अनुसार दतिया के कुछ पार्षदों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे हैं, जिन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.
स्थानीय नेताओं की रिपोर्ट तैयार होगी
बैठक में चुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, पार्टी अब जिलाध्यक्ष और स्थानीय पदाधिकारियों से जुड़ी शिकायतों की रिपोर्ट तैयार कर सकती है, जिसे आगे संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व को भेजा जाएगा.
नेताओं ने उठाए आत्ममंथन के सवाल
दतिया हार के बाद पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सोशल मीडिया पर आत्ममंथन का समय बताया, वहीं टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह ने भी संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए, जिससे पार्टी के अंदर मंथन तेज हो गया है.
दो सदस्यीय समिति करेगी जांच
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया उपचुनाव की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई है, इसमें गौरव रणदीवे और अंबाराम कराड़ा को शामिल किया गया है, समिति चुनाव से जुड़े नेताओं से चर्चा कर हार के कारणों की रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की रणनीति और कार्रवाई तय होगी.
यह भी पढ़ें : MP News: कांग्रेस ने की श्वेत-पत्र जारी करने की मांग, बोले जनता अब जवाबदेही चाहती है
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
