MP News: शिक्षा, उद्योग और सुशासन पर सरकार का फोकस, AI शिक्षा से लेकर रोजगार तक कई बड़े ऐलान
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है, बोर्ड परीक्षाओं में लगातार तीन साल तक शत प्रतिशत परिणाम देने वाले सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी, इसके साथ ही स्कूलों के विकास के लिए 5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी.

देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
कैबिनेट ने उद्योग क्षेत्र में ग्वालियर को बड़ी सौगात दी है, यहां देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन विकसित किया जाएगा, करीब 350 एकड़ में बनने वाला यह प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल क्लस्टर मोबाइल उपकरण, 5G, 6G तकनीक, सेमीकंडक्टर और नेटवर्क उपकरण निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा.
हजारों करोड़ निवेश और रोजगार की उम्मीद
टेलीकॉम जोन परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने पहले चरण में 493 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, वहीं राज्य सरकार जमीन उपलब्ध करा रही है, सरकार के अनुसार इस परियोजना से 12 से 15 हजार करोड़ रुपये तक निवेश आने और करीब 5 हजार रोजगार के अवसर बनने की संभावना है.
7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
मध्य प्रदेश सरकार 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू करने जा रही है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा से अभियान की शुरुआत करेंगे, इसके तहत मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में जनसंवाद, उद्योग संवाद और सुशासन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
AI शिक्षा और 10 हजार शिक्षकों की भर्ती
शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने मिशन बुनियाद के तहत AI आधारित शिक्षा शुरू करने का फैसला लिया है, पहले चरण में 8 जिलों के 500 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को AI शिक्षा दी जाएगी, इसके अलावा 60 नए सांदीपनि स्कूलों के निर्माण पर 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 10 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई है.
यह भी पढ़ें : MP News: उपचुनाव हार पर भाजपा की समीक्षा बैठक, नेताओं और पदाधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
