MP News: मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसलिंग का पहला राउंड, 5 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
MP News: मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले चरण का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय ने राउंड वन की पूरी समय-सारिणी सार्वजनिक कर दी है.

5 अगस्त से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 5 अगस्त से 13 अगस्त रात 11 बजकर 59 मिनट तक एमपी ऑनलाइन के DME पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे, 11 अगस्त को सीट मैट्रिक्स जारी होगी और अभ्यर्थियों को 12 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा.
14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट
आपत्तियों के समाधान के बाद 13 अगस्त को अंतिम सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी, इसके बाद 14 अगस्त को मध्य प्रदेश की स्टेट मेरिट लिस्ट घोषित होगी, जिसमें पात्र अभ्यर्थियों की रैंक और स्थिति की जानकारी दी जाएगी.
20 अगस्त को मिलेगा सीट आवंटन परिणाम
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी 15 से 18 अगस्त तक मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के विकल्प भरकर लॉक कर सकेंगे, पहले चरण का सीट आवंटन परिणाम 20 अगस्त को जारी होगा, इसके बाद 21 से 27 अगस्त तक कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
अपग्रेडेशन विकल्प चुनना होगा जरूरी
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बताया है कि एडमिशन के समय हर अभ्यर्थी को अपग्रेडेशन का विकल्प Yes या No चुनना अनिवार्य होगा, विकल्प नहीं भरने पर प्रवेश स्लिप जारी नहीं की जाएगी, विभाग ने छात्रों को समय पर प्रक्रिया पूरी करने और पोर्टल के अपडेट देखते रहने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें : MP News: निजी स्कूलों के लिए बदले नियम, मान्यता से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक सख्त व्यवस्था लागू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
