MP News: शक्कर के साथ चावल, आटा और मैदा के बढ़े दाम, त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

MP News: शक्कर के साथ चावल, आटा और मैदा के बढ़े दाम, त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

MP News: शक्कर के साथ चावल, आटा और मैदा के बढ़े दाम, त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

MP News: भोपाल में शक्कर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है, फुटकर बाजार में शक्कर के भाव शगुन के 51 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, व्यापारियों के अनुसार पहली बार शक्कर इस स्तर तक पहुंची है, जिससे आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है.

symbolic picture

त्योहारों में बढ़ सकती है मांग

आने वाले दिनों में सावन, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, करवा चौथ और दीपावली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, इन मौकों पर शक्कर की मांग बढ़ने की संभावना है, जिसका असर बाजार भाव पर पड़ सकता है.

बढ़ती कीमतों का असर घरेलू बजट पर

व्यापारियों का कहना है कि महंगाई का असर सिर्फ शक्कर तक सीमित नहीं है, बल्कि चावल, आटा और मैदा जैसी रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है.

कीमत बढ़ने के पीछे कई कारण

किराना व्यापारियों के अनुसार कमजोर और असमान मानसून, एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति, सीमित स्टॉक और त्योहारों में बढ़ने वाली मांग के कारण शक्कर की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ रहा है, आने वाले समय में भाव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

सरकार से निगरानी की मांग

व्यापारियों ने सरकार से खाद्य वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर नजर रखने की मांग की है, उनका कहना है कि शक्कर, चावल, आटा और मैदा जैसी जरूरी चीजों के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसलिंग का पहला राउंड, 5 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें