CG News: अब एग्री स्टैक से होगा धान पंजीयन, किसानों के लिए आसान हुई प्रक्रिया

CG News: अब एग्री स्टैक से होगा धान पंजीयन, किसानों के लिए आसान हुई प्रक्रिया

CG News: अब एग्री स्टैक से होगा धान पंजीयन, किसानों के लिए आसान हुई प्रक्रिया

CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है. अब किसानों को धान बेचने के लिए राज्य सरकार के एकीकृत किसान पोर्टल पर अलग से पंजीयन नहीं कराना होगा. किसानों का पंजीयन केवल केंद्र सरकार के एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, खाद्य विभाग ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं.

छत्तीसगढ़ में किसानों की बल्ले-बल्ले, शुरू हुई धान खरीदी, इतने लाख हुए रजिस्ट्रेशन - chhattisgarh dhan khareedi 25 lakh registrations for paddy procurement started lbsa - AajTak

सोसायटियों में ही मिलेगी पंजीयन सुविधा

किसानों को सुविधा देने के लिए अब एग्री स्टैक पंजीयन की व्यवस्था सोसायटियों में भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए सोसायटी ऑपरेटरों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिए जाएंगे, जिससे किसान अपने क्षेत्र की समिति में जाकर आसानी से पंजीयन करा सकेंगे. इससे किसानों को अलग अलग जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सरकार के नए नियम के अनुसार, खरीफ वर्ष 2026-27 में धान बिक्री के लिए किसानों का वही रकबा मान्य होगा, जो एग्री स्टैक पोर्टल पर डिजिटल क्रॉप सर्वे में दर्ज होगा. जिन किसानों ने पिछले वर्ष धान नहीं बेचा है और उनके पास एग्री स्टैक फार्मर आईडी या किसान कोड नहीं है, उन्हें पहले पोर्टल पर अपना पंजीयन पूरा करना होगा.

किसानों को 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

पंजीयन के बाद किसानों को समिति या उपार्जन केंद्र में जाकर जमीन के खसरे की जानकारी, बैंक खाता विवरण और नॉमिनी की जानकारी दर्ज करानी होगी. यह प्रक्रिया समिति स्तर से पूरी की जाएगी. प्रदेश में करीब 28 लाख से ज्यादा किसान पहले ही एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वहीं बाकी किसानों के लिए 31 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है, एग्री स्टैक केंद्र सरकार की डिजिटल कृषि पहल है, जिसमें किसानों की पहचान, जमीन का रिकॉर्ड, फसल और कृषि से जुड़ी जानकारी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहती है. इसका उद्देश्य किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना और कृषि सेवाओं को आसान बनाना है.

यह भी पढ़ें : CG News: शासकीय कार्यालयों में डेस्क रोटेशन लागू, पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें