CG News: शासकीय कार्यालयों में डेस्क रोटेशन लागू, पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने की तैयारी
CG News: शासकीय कार्यालयों में कामकाज को ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने नया नियम लागू किया है. सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार अब सभी विभागों, कलेक्टर कार्यालयों, संभाग आयुक्त कार्यालयों और अधीनस्थ कार्यालयों में हर तीन वर्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य-पटल यानी डेस्क में बदलाव किया जाएगा.

एक ही डेस्क पर लंबे समय तक नहीं रहेगी जिम्मेदारी
सरकार का मानना है कि लंबे समय तक एक ही कार्य-पटल पर काम करने से कर्मचारियों का अनुभव सीमित हो सकता है. डेस्क बदलने की व्यवस्था से अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग अलग विभागीय कार्यों, नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी मिलेगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और दक्षता में बढ़ोतरी होगी, नए आदेश के तहत डेस्क परिवर्तन करते समय प्रशासनिक जरूरत, कार्य की प्रकृति और कार्यालय के हितों का ध्यान रखा जाएगा. अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी को विशेष कारणों से उसी कार्य-पटल पर रखना जरूरी होगा, तो सक्षम अधिकारी से लिखित और कारणयुक्त अनुमति लेना अनिवार्य होगा.
सभी कार्यालयों में लागू होगा नया आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था का समय पर पालन सुनिश्चित किया जाए. डेस्क परिवर्तन से जुड़े सभी रिकॉर्ड कार्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे, यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, डेस्क रोटेशन नीति का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग अलग जिम्मेदारियों का अनुभव देना है. इससे कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी, कामकाज में सुधार आएगा और कर्मचारियों की जवाबदेही भी मजबूत होगी. सरकार की यह व्यवस्था प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक कदम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक, विकास और जनहित के प्रस्तावों पर होगी चर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
