MP News: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों के लिए शुरू हुई कवच योजना

MP News: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों के लिए शुरू हुई कवच योजना

MP News: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों के लिए शुरू हुई कवच योजना

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है. सहकारिता विभाग की कवच योजना को मंजूरी दे दी गई है. इस योजना का उद्देश्य उन किसानों को राहत देना है जो ऋण खातों में हुई गड़बड़ियों के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से दूर हो गए थे.

CM Mohan Yadav

5000 प्रभावित किसानों को मिलेगा लाभ

कवच योजना के तहत करीब 5000 ऐसे किसानों को फायदा मिलेगा जिनके ऋण खातों में अनियमितताएं सामने आई हैं. जांच और अन्य प्रक्रियाओं के चलते ये किसान सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे. अब योजना के जरिए उन्हें दोबारा मुख्यधारा में लाने और नए ऋण की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है.

योजना के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर

राज्य सरकार ने कवच योजना के लिए 100 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है. इसके तहत अपेक्स बैंक और जिला सहकारी बैंकों द्वारा 50 करोड़ रुपए तक की निधि बनाई जाएगी. वहीं सरकार किसानों के हित में 25 करोड़ रुपए की अंश पूंजी सहायता भी उपलब्ध कराएगी.

किसानों की सूची तैयार कर रहे विभाग

योजना लागू होने के बाद प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रभावित किसानों की पहचान में जुट गए हैं. ऐसे किसानों की सूची तैयार की जा रही है जिनके ऋण खातों में बैंक कर्मचारियों की लापरवाही या गड़बड़ी के कारण समस्या पैदा हुई है और मामले जांच के अधीन हैं.

सरकार का लक्ष्य किसानों को फिर जोड़ना

कवच योजना के जरिए सरकार का उद्देश्य प्रभावित किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. ऋण संबंधी समस्याओं को दूर कर उन्हें दोबारा कृषि गतिविधियों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. इससे हजारों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : MP News: PM मोदी की डिजिटल रणनीति का असर, MP सरकार के मंत्रियों की सोशल मीडिया ताकत सामने

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें