MP News: एमवाय अस्पताल के फार्मासिस्ट पर EOW की कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति और कैश बरामद
MP News: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW इंदौर ने एमवाय अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर छापेमारी की, शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी दवाओं के स्टॉक में कथित गड़बड़ी कर अपनी आय से 108 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित की है, कार्रवाई के दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज और नकदी जब्त की.

2.13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
जांच के दौरान पता चला कि चेक पीरियड में राकेश गोरखे और उनकी पत्नी की कुल वैध आय 1 करोड़ 11 लाख 31 हजार 383 रुपये थी, जबकि उनके पास 2 करोड़ 13 लाख 85 हजार रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति मिली, जो उनकी वैध आय से करीब 108 फीसदी ज्यादा है.
दो मंजिला मकान, चार प्लॉट और कैश हुआ जब्त
EOW की जांच में इंदौर के अलग अलग इलाकों में स्थित दो मंजिला मकान, चार प्लॉट और अन्य संपत्तियों का खुलासा हुआ, टीम ने बैंक दस्तावेज, पासपोर्ट और 1.51 लाख रुपये नकद भी जब्त किए, साथ ही कई संपत्तियों की जानकारी विभाग से छिपाने की बात भी सामने आई.
बिना अनुमति थाईलैंड यात्रा का भी हुआ खुलासा
छापेमारी के दौरान जब्त पासपोर्ट से पता चला कि राकेश गोरखे अक्टूबर 2023 में बिना विभागीय अनुमति थाईलैंड गए थे, अब EOW विदेश यात्रा पर हुए खर्च की जांच कर रही है और उसे आरोपी के कुल व्यय में शामिल करेगी.
पहले भी विवादों में रह चुके हैं राकेश गोरखे
एमवाय अस्पताल के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे पहले भी विवादों में रह चुके हैं, कुछ महीने पहले अस्पताल के तत्कालीन डीन के पीए के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, फिलहाल EOW जब्त दस्तावेजों और संपत्तियों का सत्यापन कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: करहिया नंबर 1 में बड़ी चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
