MP News: फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड 2025 की दौड़ में, वियतनाम में दिखाएंगी भारत का दम

MP News: फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड 2025 की दौड़ में, वियतनाम में दिखाएंगी भारत का दम

MP News: फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड 2025 की दौड़ में, वियतनाम में दिखाएंगी भारत का दम

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन की निकिता पोरवाल अब 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतने के बाद उनका अगला लक्ष्य मिस वर्ल्ड का ताज है, यह प्रतियोगिता 9 अगस्त से वियतनाम में शुरू होगी.

MP की निकिता पोरवाल 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024' चुनी गईं, CM मोहन यादव ने लिखा- आप 'मिस वर्ल्ड पेजेंट' में भारत का मान बढ़ाएं - MP's Nikita Porwal was chosen Femina Miss India World 2024 CM Mohan Yadav congratulated lcln - AajTak

अभिनय, लेखन और रंगमंच में बनाई अलग पहचान

निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश की पहली प्रतिभागी हैं जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता है, वह 60 से अधिक नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं, 350 पन्नों का नाटक ‘कृष्णा लीला’ लिख चुकी हैं और आठ साल की उम्र में अपनी पहली किताब ‘स्माइल्स ऑल द वे’ भी प्रकाशित कर चुकी हैं.

राष्ट्रीय मंचों पर भी बिखेरा प्रतिभा का जलवा

मिस इंडिया बनने के बाद निकिता कई बड़े राष्ट्रीय मंचों पर नजर आईं, वह गुजरात टूरिज्म का चेहरा बनीं, अरुणाचल प्रदेश के विशेष कैलेंडर शूट का हिस्सा रहीं, TEDx में वक्ता बनीं, फेमिना मैगजीन के कवर पर दिखाई दीं और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

महिलाओं और बच्चों के लिए चला रहीं हैं अभियान

ग्लैमर की दुनिया के साथ निकिता सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं, उनका ‘माटी’ अभियान आदिवासी महिलाओं और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है, इस पहल के जरिए उन्होंने ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद परिवारों तक जरूरी सामग्री भी पहुंचाई है.

मिस वर्ल्ड मंच पर दिखेगी पहचान

निकिता का कहना है कि वह मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत की संस्कृति, परंपरा और उज्जैन की आध्यात्मिक विरासत को दुनिया के सामने गर्व के साथ प्रस्तुत करेंगी, वियतनाम में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर उन्होंने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अब पूरे देश की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: एमवाय अस्पताल के फार्मासिस्ट पर EOW की कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति और कैश बरामद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें