MP News: भोपाल में पनीर को लेकर नया नियम, रेस्टोरेंट और ठेलों पर देनी होगी पूरी जानकारी
MP News: भोपाल में अब रेस्टोरेंट, ढाबों और ठेलों पर पनीर से बने व्यंजन बेचने वालों को यह स्पष्ट करना होगा कि इस्तेमाल किया गया उत्पाद शुद्ध पनीर है या चीज एनालॉग, खाद्य सुरक्षा विभाग उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने और भ्रामक बिक्री रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है.

शुद्ध पनीर और चीज एनालॉग में क्या है अंतर
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार शुद्ध पनीर दूध से तैयार किया जाता है, जबकि चीज एनालॉग में दूध के साथ या उसकी जगह पाम ऑयल, सोयाबीन या अन्य वेजिटेबल फैट का उपयोग किया जा सकता है, दोनों उत्पाद खाने योग्य हैं, लेकिन इन्हें एक दूसरे के नाम पर बेचना नियमों के खिलाफ माना जाएगा.
त्योहारी सीजन में शुरू हुआ विशेष जांच अभियान
रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और गणेशोत्सव जैसे त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है, डेयरी यूनिट, दूध, घी, मावा और पनीर के लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं, बाजार में नियमित निरीक्षण भी किया जा रहा है.
नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
अधिकारियों ने साफ किया है कि बिना सही लेबलिंग के यदि एनालॉग उत्पाद को शुद्ध पनीर बताकर बेचा गया तो संबंधित रेस्टोरेंट, दुकान या प्रतिष्ठान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किए जा सकते हैं.
घी जब्त, मावा भंडारों पर भी हुई कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने हाल ही में बड़ी मात्रा में घी जब्त किया है, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले कई मावा भंडारों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन भी रद्द किए गए हैं, विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें : MP News: ग्रेड पे समेत कई मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल जारी, सरकार ने FIR पर लिया बड़ा फैसला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
