MP News: मध्य प्रदेश में 9 साल बाद लौटेगा छात्रसंघ चुनाव, सितंबर 2026 में होगा लोकतंत्र का महापर्व

MP News: मध्य प्रदेश में 9 साल बाद लौटेगा छात्रसंघ चुनाव, सितंबर 2026 में होगा लोकतंत्र का महापर्व

MP News: मध्य प्रदेश में 9 साल बाद लौटेगा छात्रसंघ चुनाव, सितंबर 2026 में होगा लोकतंत्र का महापर्व

MP News: करीब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ हो गया है, हाईकोर्ट के सख्त रुख और जनहित याचिका के बाद राज्य सरकार ने सितंबर 2026 में छात्रसंघ चुनाव कराने का आश्वासन दिया है, जिससे प्रदेशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति फिर से सक्रिय होने जा रही है.

Mp High Court Student Union Elections September 2026 - MP में 2017 से अटके छात्र  संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता  साफ| Navbharat Live

चुनाव के फैसले पर शुरू हुई क्रेडिट की राजनीति

सरकार के फैसले के बाद राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों के बीच इसे अपनी जीत बताने की होड़ मच गई है, ABVP ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली बताया है, जबकि कांग्रेस और NSUI का कहना है कि यह उनके लंबे संघर्ष और कोर्ट के सख्त रुख का परिणाम है.

लिंगदोह समिति की सिफारिशें लागू करने की मांग

ABVP ने सरकार से अकादमिक कैलेंडर का पालन करते हुए लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है, संगठन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं.

छात्रसंघ से निकले हैं कई बड़े राजनीतिक चेहरे

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की नर्सरी माने जाते हैं, वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई बड़े नेताओं ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की है, छात्रसंघ विद्यार्थियों और सरकार के बीच संवाद का मजबूत माध्यम भी माने जाते हैं.

2016 के आंदोलन ने बनाई छात्र नेताओं की नई पीढ़ी

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर वर्ष 2016 में बड़े आंदोलन हुए थे, उस दौरान ‘गेट वेल सून’ अभियान चलाया गया और मंत्री निवास का घेराव भी किया गया, कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, NSUI का दावा है कि उसी आंदोलन से प्रदेश में छात्र नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार हुई.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP सख्त, जिला अध्यक्ष समेत पूरी संगठनात्मक टीम हटाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें