MP News: MP में बस यात्रियों को झटका, परिवहन विभाग ने बढ़ाया किराया, 7 अगस्त की हड़ताल फिलहाल टली
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने बस यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए प्रति किलोमीटर किराए में 75 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है, नए आदेश के बाद यात्रियों से अब प्रति किलोमीटर 2 रुपये तक किराया लिया जाएगा, परिवहन विभाग ने बढ़े हुए किराए का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

100 किलोमीटर के सफर पर देना होगा ज्यादा किराया
नए किराया लागू होने के बाद 100 किलोमीटर की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, पहले जहां इस दूरी के लिए 125 रुपये किराया देना पड़ता था, वहीं अब यात्रियों को 200 रुपये तक चुकाने होंगे.
चेतावनी के बाद सरकार का फैसला
मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 7 अगस्त से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी, इसके बाद परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में किराया बढ़ाने पर सहमति बनी, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंजूरी भी मिली.
बस संचालकों की बाकी मांगें अब भी लंबित
बस ऑनर्स एसोसिएशन का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से किराया नहीं बढ़ाया गया था, जिससे छोटे बस संचालकों के लिए डीजल और संचालन का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है, संगठन ने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं.
अनुमति नहीं मिली तो होगी हड़ताल
बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 40 रूट पर निजी बसों के संचालन की अनुमति देने की मांग भी की है, संगठन का कहना है कि यदि सरकार ने यह मांग नहीं मानी तो 7 अगस्त की रात 12 बजे से प्रदेशभर में निजी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में 9 साल बाद लौटेगा छात्रसंघ चुनाव, सितंबर 2026 में होगा लोकतंत्र का महापर्व
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
