MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान शुरू, सभी सेल्स भंग कर नए गठन की तैयारी
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ा फैसला लिया गया है, AICC के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ और उनकी जिला व ब्लॉक स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है, इस फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस में नए सिरे से संगठन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

नई ऊर्जा के साथ बनेगा नया संगठन
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह कदम संगठन के व्यापक पुनर्गठन का पहला चरण है, कांग्रेस अब सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देने की तैयारी में है, आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है.
MPCC कार्यकारिणी में भी बदलाव के संकेत
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वर्तमान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी MPCC की प्रदेश कार्यकारिणी में भी जल्द बदलाव किया जा सकता है, मौजूदा पदाधिकारियों की समीक्षा के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा होने की संभावना है.
रिपोर्ट कार्ड के आधार पर जिलाध्यक्षों पर कार्रवाई
कांग्रेस ने पिछले साल नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा की है, जिलाध्यक्षों को A, B, C और D चार श्रेणियों में बांटा गया है, पार्टी सूत्रों के अनुसार खराब प्रदर्शन वाले D ग्रेड के करीब आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को हटाने पर विचार किया जा रहा है.
नए स्वरूप में तैयार होगा संगठन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है, समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने सभी विभाग और प्रकोष्ठों को भंग करने का फैसला लिया है, अब कांग्रेस संगठन को नए स्वरूप में तैयार किया जाएगा, आदेश की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी भेज दी गई है.
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल बना वैश्विक संस्कृति का केंद्र, BRICS सम्मेलन में दिखेगी भारत की विरासत और विविधता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
