MP News: भोपाल बना वैश्विक संस्कृति का केंद्र, BRICS सम्मेलन में दिखेगी भारत की विरासत और विविधता
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार से BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 की शुरुआत हो गई है, चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं, कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल में BRICS देशों के अधिकारियों की बैठकें शुरू हो चुकी हैं.

प्रदर्शनियों में दिखेगी भारत की सांस्कृतिक विरासत
सम्मेलन के दौरान मिंटो हॉल परिसर में ज्ञान भारतम, प्रोजेक्ट मौसम और प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई हैं, इन प्रदर्शनियों में भारत की पांडुलिपि विरासत, समुद्री सांस्कृतिक संबंध और सभ्यतागत जुड़ाव को प्रदर्शित किया जा रहा है, यह आयोजन आम लोगों के लिए भी खुला रहेगा.

विदेशी मेहमानों को मिलेगा मध्य प्रदेश के व्यंजनों का स्वाद
सम्मेलन में शामिल विदेशी मेहमानों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था की गई है, जिसमें दाल बाफले, निमोना, रिकमच, गुइया की सब्जी, चंबल का थोपा, चंदिया, बड़ा और मिलेट्स से बने कोदो कुटकी जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे, इसके अलावा वेस्टर्न और ओरिएंटल व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
BRICS सम्मेलन के दौरान रवींद्र भवन सहित अन्य स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इनमें कथक नृत्य, पारंपरिक सामुदायिक नृत्य और भारतीय जनजातीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल होंगी, साथ ही ब्रिक्स देशों के कलाकार भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे.
सांची और भीमबेटका का भ्रमण करेंगे विदेशी प्रतिनिधि
सम्मेलन के अंतिम चरण में विदेशी प्रतिनिधिमंडल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची और भीमबेटका का दौरा करेंगे, जहां उन्हें भारत की बौद्ध विरासत, प्राचीन स्थापत्य कला और रॉक आर्ट की जानकारी दी जाएगी, BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक के साथ यह आयोजन सांस्कृतिक सहयोग के नए रोडमैप के साथ समाप्त होगा.
यह भी पढ़ें : MP News: आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, सरकार की जांच समिति पर भी सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
