CG News: सावन में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब ज्यादा दिन चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
CG News: सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए जाने वाले शिवभक्तों के लिए रेलवे ने राहत भरी खबर दी है, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इतवारी से मधुपुर के बीच चलने वाली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं, अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन संचालित होगी.

दोनों दिशाओं में बढ़े फेरे
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 08895 और 08896 का संचालन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है, पहले दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे तय थे, जिन्हें बढ़ाकर सात-सात कर दिया गया है, इससे सावन के दौरान बाबाधाम जाने और लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा, ट्रेन नंबर 08895 इतवारी से मधुपुर के लिए हर शनिवार चलेगी, इसके साथ 18 अगस्त और 25 अगस्त को मंगलवार के दिन भी इसका संचालन किया जाएगा, इस तरह इतवारी से मधुपुर के कुल सात फेरे पूरे होंगे, वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 08896 मधुपुर से इतवारी के लिए हर रविवार चलेगी, इसके अलावा 19 अगस्त और 26 अगस्त को बुधवार को भी ट्रेन संचालित होगी.
इन शहरों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा, इन क्षेत्रों के श्रद्धालु मधुपुर तक सीधे रेल यात्रा कर सकेंगे, जहां से बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करना आसान होगा, रेलवे के अनुसार ट्रेन में अभी आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार पहले से टिकट बुक करा लें, इससे सावन के दौरान भीड़ के बीच सफर को लेकर परेशानी से बचा जा सकेगा और बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा ज्यादा सुविधाजनक हो सकेगी.
यह भी पढ़ें : MP News: गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा के लिए चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, MP के रतलाम-शामगढ़ को भी फायदा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










