CG News: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब स्टेशन से किराए पर मिलेगी बाइक
CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी पहली बाइक रेंटल सेवा शुरू की है, यह सुविधा स्टेशन परिसर में कोच रेस्टोरेंट के पास उपलब्ध कराई गई है, अब ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को ऑटो या टैक्सी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, यात्री अपनी जरूरत के अनुसार बाइक किराए पर लेकर सीधे अपने गंतव्य तक जा सकेंगे, इससे समय और स्थानीय परिवहन का खर्च दोनों बचाने में मदद मिलेगी.
100 रुपए में चार घंटे की सुविधा
रेलवे ने बाइक किराए की दर भी तय कर दी है, चार घंटे तक बाइक लेने पर 100 रुपए, 4 से 8 घंटे के लिए 200 रुपए, 8 से 16 घंटे के लिए 300 रुपए और 16 से 24 घंटे के लिए 400 रुपए देने होंगे, सेवा का लाभ लेने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड प्रस्तुत करना जरूरी होगा, यह सुविधा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी.

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
बाइक रेंटल सेवा शुरू होने से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी, उन्हें स्टेशन के बाहर ऑटो या टैक्सी के लिए इंतजार नहीं करना होगा, यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक शहर के अलग-अलग हिस्सों में जा सकेंगे, खासतौर पर पर्यटकों, छात्रों और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए यह सेवा समय बचाने के साथ यात्रा को ज्यादा आसान और किफायती बनाने में मदद करेगी.
अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
इस नई सुविधा का शुभारंभ प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने फीता काटकर किया, इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, रेलवे के अनुसार बिलासपुर स्टेशन पर शुरू की गई यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली बाइक रेंटल सेवा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को तेज और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है.
स्टेशन से सीधे गंतव्य तक पहुंचेंगे यात्री
बिलासपुर स्टेशन पर बाइक रेंटल सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों के पास स्थानीय आवागमन के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है, यात्री ट्रेन से उतरने के बाद सीधे बाइक लेकर अपने काम, होटल या शहर के किसी भी स्थान तक जा सकेंगे, रेलवे की यह पहल यात्री सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम है, इससे स्टेशन से शहर तक आने-जाने की सुविधा और बेहतर होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : CG News: सावन में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब ज्यादा दिन चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
