Rewa News: सुदर्शन नगर की सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, रहवासियों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
Rewa News: रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित सुदर्शन नगर के रहवासी बुधवार को कॉलोनी की बदहाल सड़क और अतिक्रमण की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, रहवासियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने, जल निकासी की व्यवस्था करने और पक्की सड़क बनाने की मांग की, उनका कहना है कि कॉलोनी में करीब 50 से 55 परिवार रहते हैं, लेकिन मुख्य मार्ग लंबे समय से खराब हालत में है.

20 फीट की सड़क अब 10 से 15 फीट रह गई
रहवासियों के मुताबिक कॉलोनी का विकास वर्ष 2010 के आसपास शुरू हुआ था और प्लॉट खरीदते समय मुख्य सड़क की चौड़ाई करीब 20 फीट बताई गई थी, लेकिन वर्तमान में कथित अतिक्रमण के कारण सड़क का काफी हिस्सा संकरा हो गया है, उनका दावा है कि अब मार्ग की चौड़ाई कई जगह केवल 10 से 15 फीट रह गई है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है.
बारिश में कीचड़ और गड्ढों से बढ़ी परेशानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और बारिश होने पर पानी जमा हो जाता है, जिससे पूरा रास्ता कीचड़ में बदल जाता है, स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी होती है, कई बार वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं, रहवासियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो जाती है.
खसरे में सड़क दर्ज कराने की मांग
रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी की मुख्य सड़क अब तक राजस्व अभिलेख में सड़क के रूप में दर्ज नहीं है, उनका कहना है कि कुछ लोगों ने मार्ग पर अतिक्रमण कर सड़क की चौड़ाई कम कर दी है, इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को आवेदन दिए गए, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, अब रहवासियों ने सड़क को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर मूल चौड़ाई बहाल कराने की मांग की है.
पक्की सड़क और अतिक्रमण हटाने की मांग
कलेक्ट्रेट में दिए आवेदन में रहवासियों ने सड़क से अतिक्रमण हटाने, मार्ग का समतलीकरण कराने और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है, इसके साथ ही पक्की सड़क का निर्माण कराने और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने की अपील की गई है, आवेदन की प्रतिलिपि विश्वविद्यालय थाना प्रभारी, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम रीवा और स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी दी गई है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में ऑनलाइन गेमिंग के बाद युवक लापता, पिता को वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी का दावा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
