Rewa News: मनकहरी में निर्माण के दौरान हादसा, दीवार गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत

Rewa News: मनकहरी में निर्माण के दौरान हादसा, दीवार गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत

Rewa News: मनकहरी में निर्माण के दौरान हादसा, दीवार गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत

Rewa News: रीवा के सगरा थाना क्षेत्र के मनकहरी गांव में शुक्रवार को कच्चे मकान के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया, अचानक दीवार भरभराकर गिरने से करीब 55 वर्षीय सविता चतुर्वेदी मलबे में दब गईं, हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे, दीवार गिरते ही उनका बेटा और बहू किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन सविता मलबे में फंस गईं और उनकी जान नहीं बच सकी.

पटिया खिसकने से गिरी दीवार

जानकारी के मुताबिक मनकहरी गांव में कच्चे मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान अचानक पटिया खिसक गई और दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी, हादसे के वक्त सविता चतुर्वेदी समेत परिवार के लोग निर्माण स्थल पर मौजूद थे, दीवार गिरने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, बेटा और बहू किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि सविता मलबे के नीचे दब गईं और उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया गया.

एक घंटे बाद बाहर निकाला शव

सविता के पति विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी पत्नी का पैर फिसल गया था, जिसके कारण वह दीवार के मलबे में दब गईं, परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सविता को मलबे से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

मौके पर पहुंची सगरा पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली, पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव को मलबे से बाहर निकाला गया, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली, हादसे से जुड़े सभी तथ्यों को दर्ज कर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

हादसे के कारणों की जांच जारी

सगरा थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि मनकहरी गांव में दीवार गिरने से महिला की मौत हुई है, पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है, निर्माण के दौरान पटिया खिसकने और दीवार गिरने की परिस्थितियों को भी जांच के दायरे में रखा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रायपुर कर्चुलियान में आकाशीय बिजली का कहर, मवेशी चराने गई महिला झुलसी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें