MP Weather: मध्य प्रदेश से पूरी तरह विदा हुआ मानसून, रात का पारा गिरा तो दिन में बढ़ा तापमान

MP Weather: मध्य प्रदेश से पूरी तरह विदा हुआ मानसून, रात का पारा गिरा तो दिन में बढ़ा तापमान

MP Weather: मध्य प्रदेश से पूरी तरह विदा हुआ मानसून, रात का पारा गिरा तो दिन में बढ़ा तापमान

MP Weather: मध्य प्रदेश से शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया है. इस साल मानसून ने 24 जून को प्रदेश में दस्तक दी थी और पिछले साल (13 अक्टूबर) की तुलना में करीब 10 दिन पहले ही वापसी कर ली है. मानसून का आधिकारिक सीजन 30 सितंबर को समाप्त हो चुका था, जिसके बाद से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह थम गई थीं.

मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक, दिन में गर्मी और रात में ठंडक

गिरा तापमान

मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. उत्तर से आ रही शुष्क हवाओं और आसमान साफ होने से रातों में गुलाबी ठंड का असर शुरू हो गया है. भोपाल, इंदौर और उज्जैन में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है, जबकि अमरकंटक में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Mp Winter News,MP Winter News: मानसून की विदाई के साथ मौसम में घुली गुलाबी  ठंडक, दिवाली से पहले इन जिलों का गिरा पारा - winter news monsoon departure  in mp mild chill

दिन में धूप का तीखा असर

एक ओर जहां रातों में ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बड़वानी, धार, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. पचमढ़ी और अमरकंटक में ही दिन का पारा 29 डिग्री से नीचे बना हुआ है.

MP Weather: मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, रात में होगी गुलाबी ठंड; आज  बैतूल-मंडला समेत 8 जिलों में पड़ सकती हैं फुहारें - mp monsoon withdrawal  pink cold ...

सामान्य से 4 प्रतिशत कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में कुल 35.8 इंच (908.4 मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य कोटे (37.3 इंच) से करीब 1.5 इंच यानी 4 प्रतिशत कम है. पूर्वी मध्य प्रदेश में जहां सामान्य से 4 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं पश्चिमी हिस्से में औसतन 12 प्रतिशत कम पानी गिरा. प्रदेश के 25 जिलों ने अपना बारिश का कोटा पूरा कर लिया है.

कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 3 से 5 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, 6 अक्टूबर को टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और शहडोल समेत विंध्य और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश के श्रमिकों को मिला बड़ा तोहफा, 1 अक्टूबर से बढ़ा परिवर्तनशील महंगाई भत्ता और न्यूनतम वेतन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें