MP News: बड़वानी में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का बयान, ‘हम दो हमारे पांच’ का नारा देकर हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील

MP News: बड़वानी में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का बयान, 'हम दो हमारे पांच' का नारा देकर हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील

MP News: बड़वानी में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का बयान, ‘हम दो हमारे पांच’ का नारा देकर हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील

MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित कालिका माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के बाद आयोजित होने वाले भंडारे को लेकर शुक्रवार रात एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई और पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

Barwani MP Gajendra Patel

‘हम दो, हमारे पांच‘ का दिया नारा

बैठक के दौरान सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने हिंदू समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा दिया. उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने और कम से कम पांच बच्चे पैदा करने का आग्रह किया. सांसद ने तर्क दिया कि यदि जनसंख्या में संतुलन नहीं रहा, तो भविष्य में भारत में हिंदू समाज अल्पसंख्यक हो सकता है.

‘जिम के बजाय अखाड़ों में जाएं युवा‘

सांसद पटेल ने युवाओं को जिम जाने के बजाय घर पर योग करने या स्थानीय अखाड़ों में जाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आज जिम बढ़ रहे हैं और अखाड़े खत्म हो रहे हैं. जिम से केवल शारीरिक बनावट (बॉडी) बनती है, जबकि अखाड़ों और व्यायामशालाओं से लड़ने की क्षमता और वास्तविक शक्ति का विकास होता है, जो विषम परिस्थितियों में काम आती है.

‘थ्री-डी‘ यानी दहेज, डीजे और दारू के खिलाफ अभियान

सांसद ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर बोलते हुए कहा कि वे ‘थ्री-डी’ (दहेज, डीजे और दारू) के खिलाफ काम कर रहे हैं. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि डीजे पर नाचने वाले अधिकांश युवा सनातनी हैं और उनमें से कई नशे की हालत में होते हैं. उन्होंने समाज के लोगों से नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की.

आत्मरक्षा और शस्त्रों के महत्व पर जोर

सनातन परंपरा का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि हमारे देवी-देवताओं के एक हाथ में आशीर्वाद तो दूसरे हाथ में शस्त्र होता है. उन्होंने कहा कि देश, समाज और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर आत्मरक्षा के अधिकारों का प्रयोग करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में सनातनी समाज ही एक-दूसरे के काम आएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: बड़वानी में सड़क पर नवजात शिशु का भ्रूण लेकर घूमता नजर आया कुत्ता, अस्पताल की सील मिलने पर उठे गंभीर सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें