MP News: मध्य प्रदेश में नायरा एनर्जी के पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें नई दरें और वजह
MP News: निजी क्षेत्र की प्रमुख तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने शनिवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. इस फैसले का सीधा असर मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं पर पड़ा है. कंपनी ने राज्य में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है.

पेट्रोल ₹119 और डीजल ₹102 के पार
कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में नायरा के पंपों पर शुक्रवार को ₹114.81 प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल अब ₹119.81 प्रति लीटर हो गया है. वहीं ₹99.59 प्रति लीटर मिलने वाला डीजल बढ़कर ₹102.59 प्रति लीटर पहुंच गया है. मध्य प्रदेश में नायरा के लगभग 275 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां प्रतिदिन करीब 9 हजार लीटर ईंधन की खपत होती है.

क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतों में तेजी बनी वजह
ईंधन की दरों में इजाफे को लेकर कंपनी प्रबंधन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. रिटेल सेलिंग प्राइस और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को पाट ने के लिए कंपनी को मजबूरन रिटेल कीमतों में संशोधन का यह फैसला लेना पड़ा है.
मार्च में बढ़े थे दाम
इससे पहले इसी साल मार्च में मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति प्रभावित होने पर नायरा ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा किया था. हालांकि, जुलाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड सस्ता होने के बाद कंपनी ने इतनी ही कटौती कर राहत दी थी. अब वैश्विक उतार-चढ़ाव के कारण कंपनी ने फिर से दाम बढ़ा दिए हैं.
सरकारी तेल कंपनियों की दरों में कोई बदलाव नहीं
नायरा एनर्जी द्वारा कीमतें बढ़ाए जाने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके अलावा जियो-बीपी ने भी फिलहाल कीमतें स्थिर रखी हैं, जहां भोपाल में पेट्रोल करीब ₹114.54 और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें : MP News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा, 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में गोशालाओं को दिए 101 करोड़
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










