MP News: भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, 50 हजार वाहन और 1100 स्वागत स्थल, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
MP News: भोपाल में शुक्रवार को देशभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत कर्मश्री संस्था की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, यात्रा सुबह 10 बजे कोलार सिक्स लेन स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से शुरू हुई, जो करीब 32 किलोमीटर का सफर तय कर संत नगर के भैंसाखेड़ी मंडी क्षेत्र तक पहुंची.

एक लाख से ज्यादा लोगों का दावा
आयोजकों के मुताबिक तिरंगा यात्रा में एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है, बड़ी संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए, मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधायक रामेश्वर शर्मा के अलावा भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक भी यात्रा का हिस्सा बने, आयोजन समिति के अनुसार यात्रा के लिए करीब 50 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिससे आयोजन के बड़े स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है.
1100 से ज्यादा जगहों पर स्वागत
तिरंगा यात्रा के पूरे मार्ग पर 1100 से अधिक स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई, अलग-अलग जगहों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया, बड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से यातायात, पार्किंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए, यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों ने रूट और प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की, बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए भी जरूरी तैयारियां की गईं.
अधिकारियों ने किया रूट का निरीक्षण
यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ आयोजन स्थल और पूरे रूट का निरीक्षण किया था, इस दौरान मुख्य मंच, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई, अधिकारियों को भीड़ और मौसम की स्थिति के अनुसार जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.
नशे के खिलाफ दिया संदेश
इस बार तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के साथ युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश भी दिया गया, चुना भट्टी चौराहे समेत शहर के कई हिस्सों में सेल्फी पॉइंट बनाए गए, जहां Gen-Z Against Addiction और नशा मुक्त युवा जैसे संदेश प्रदर्शित किए गए, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं के साथ इन सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाईं, साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की.
यह भी पढ़ें : MP News: बरगी बांध का बढ़ा जलस्तर, 24 घंटे में 1000 क्यूमेक पानी छोड़ने की तैयारी, नर्मदा किनारे अलर्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
