CG News: बस्तर में 4600 बस्तर फाइटर की सीधी भर्ती, स्थानीय भाषा जानने वालों को मिलेंगे 20 बोनस अंक

CG News: बस्तर में 4600 बस्तर फाइटर की सीधी भर्ती, स्थानीय भाषा जानने वालों को मिलेंगे 20 बोनस अंक

CG News: बस्तर में 4600 बस्तर फाइटर की सीधी भर्ती, स्थानीय भाषा जानने वालों को मिलेंगे 20 बोनस अंक

CG News: स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर में बड़े स्तर पर भर्ती करने की तैयारी में है. बस्तर फाइटर के 4600 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. पुलिस मुख्यालय की ओर से जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है. गृह विभाग ने भर्ती से जुड़ी नियमावली तैयार कर ली है, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का प्रावधान रखा गया है.

स्थानीय भाषा जानने वालों को अतिरिक्त लाभ

भर्ती प्रक्रिया में बस्तर के स्थानीय युवाओं को विशेष लाभ देने की तैयारी है. स्थानीय भाषा का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को 20 बोनस अंक दिए जाएंगे. सरकार का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के साथ उन्हें सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी सेवाओं से जोड़ना है. भर्ती को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं और प्रभावित परिवारों के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, वन मंत्री केदार कश्यप ने भर्ती को बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्रयास से हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने का मौका मिलेगा. मंत्री ने बस्तर के अधिक से अधिक युवाओं से भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने और देश की सेवा के लिए आगे आने की अपील की है.

बस्तर फाइटर्स भर्ती: 5800 युवाओं को मिलेगा रोजगार, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा  फैसला - bastar fighters recruitment 5800 local youth get govt job  chhattisgarh government decision

5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका

भर्ती के लिए संबंधित जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि ST वर्ग के अभ्यर्थी 5वीं पास होने पर भी पात्र होंगे. नक्सल प्रभावित इलाकों के पीड़ित परिवारों और राहत शिविरों में रहने वाले परिवारों के सभी वर्गों के उम्मीदवारों को भी 5वीं पास होने पर भर्ती में शामिल होने का अवसर मिलेगा. उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

200 अंकों पर आधारित होगी चयन प्रक्रिया

बस्तर फाइटर भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल 200 अंकों की होगी. इसमें 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे, जबकि SC, ST और OBC वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. SC, ST और OBC अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी, वहीं महिलाओं, पूर्व सैनिकों, नगर सैनिकों और संविदा कर्मचारियों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: सपने के बाद घर की नींव में खुदाई, जमीन से निकलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्का

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें