Rewa News: रीवा में बड़ा सड़क हादसा, बस-बल्कर की टक्कर में 5 की मौत

Rewa News: रीवा में बड़ा सड़क हादसा, बस-बल्कर की टक्कर में 5 की मौत

Rewa News: रीवा में बड़ा सड़क हादसा, बस-बल्कर की टक्कर में 5 की मौत

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया. गुढ़ नेशनल हाईवे-39 पर बदवार स्टैंड के पास पवन ट्रैवल्स की बस और बल्कर के बीच जोरदार टक्कर हुई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. टक्कर के बाद बल्कर पलट गया, वहीं बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण हादसा: बस-बल्कर की टक्कर में 5 की मौत, 21 यात्री  घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख - rewasidhi highway bus accident 4 dead 17  injured

बस में सवार थे करीब 40 यात्री

हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे हुआ, जब पवन ट्रैवल्स की बस रीवा से सीधी की ओर जा रही थी. बताया गया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे बल्कर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बस में फंसे यात्रियों और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया.

बारिश के बीच तेज रफ्तार बल्कर ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय बारिश हो रही थी और सड़क पर काफी फिसलन थी. बताया जा रहा है कि बल्कर तेज रफ्तार में था और फिसलन के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका. इसके बाद बल्कर ने आगे चल रही बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे के कारणों और दोनों वाहनों के चालकों की भूमिका की पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है.

3 साल की बच्ची हादसे के बाद से लापता

रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के मुताबिक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. हादसे के बाद 3 साल की एक बच्ची लापता बताई जा रही है, जबकि उसकी मां घायल है और फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. आशंका है कि बच्ची बस के गड्ढे में गिर गई हो सकती है. गड्ढे में दलदल होने के कारण रेस्क्यू टीम को तलाश में परेशानी हो रही है. फिलहाल बच्ची के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के लापता होने की जानकारी नहीं है.

CM मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. वहीं घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी है, जबकि संजय गांधी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है. हादसे के बाद प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: लगातार बारिश में भरभराकर गिरा मकान, 2 से 3 लाख के नुकसान का अनुमान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें