Rewa News: कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में पिता का 10वें दिन भी अनशन, बिगड़ी हालत, FIR की मांग पर अड़े
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में उनके पिता का अनशन दसवें दिन भी जारी है. लगातार भूखे रहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई है. अब वे बैठने की स्थिति में भी नहीं हैं और धरना स्थल पर लेटकर अनशन कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्होंने आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया है.

प्रशासन समझाने पहुंचा, लेकिन नहीं माने
शुक्रवार को प्रशासन की टीम सिरमौर चौराहे स्थित धरना स्थल पर पहुंची और पिता की स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने उन्हें अनशन खत्म करने के लिए समझाने का प्रयास किया. हालांकि उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे.
![]()
बेटी और नवजात की 26 अगस्त को हुई थी मौत
कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की 26 अगस्त को संजय गांधी अस्पताल में मौत हुई थी. घटना के बाद से ही उनके पिता जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पिता का कहना है कि बेटी को न्याय मिलने तक वे पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया है कि मजिस्ट्रियल जांच के साथ एफआईआर भी दर्ज होनी चाहिए.
कलेक्टर ने शुरू कराई मजिस्ट्रियल जांच
मामले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल को सौंपी गई है. जांच के लिए सात बिंदु तय किए गए हैं और एक महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.
12 से 24 सितंबर तक होगी सुनवाई
प्रशासन के अनुसार मामले की सुनवाई 12 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में होगी. पीड़ित पक्ष, प्रत्यक्षदर्शी और आम नागरिक घटना से जुड़े साक्ष्य, लिखित बयान और अन्य जानकारी प्रमाण के साथ प्रस्तुत कर सकेंगे. वहीं कल्पना के पिता का कहना है कि जांच चलती रहे, लेकिन एफआईआर दर्ज होने तक उनका अनशन जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें : Rewa News: शिवनगर रोड की बदहाल हालत, 200 मीटर में 100 से ज्यादा गड्ढे, राहगीर परेशान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
