MP News: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का होगा अंतरण, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगी 1,835 करोड़ की राशि

MP News: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का होगा अंतरण, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगी 1,835 करोड़ की राशि

MP News: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का होगा अंतरण, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगी 1,835 करोड़ की राशि

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे. इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 9 लाख 22 हजार 450 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता सीधे भेजी जाएगी. सितंबर की किस्त के साथ योजना की शुरुआत से अब तक महिलाओं के खातों में नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपए हो जाएगी.

Ladli Behna Yojana 40th Kist: लाड़ली बहनों का इंतजार हुआ खत्म, जानिए किस  तारीख तक खाते

1,000 से शुरू हुई सहायता अब 1,500 रुपए प्रतिमाह

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी. उस समय पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए दिए जाते थे. अक्टूबर 2023 से इसमें 250 रुपए की बढ़ोतरी कर राशि 1,250 रुपए प्रतिमाह की गई. इसके बाद नवंबर 2025 से एक बार फिर 250 रुपए की वृद्धि हुई और वर्तमान में पात्र महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं. जून 2023 से अगस्त 2026 तक योजना की 39 नियमित मासिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है. अब सितंबर में 40वीं किस्त दी जाएगी.

अब तक 65 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर

सरकारी जानकारी के अनुसार जून 2023 से अगस्त 2026 तक लाड़ली बहना योजना में 63,560.90 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं. सितंबर की किस्त के बाद यह राशि 65,395.99 करोड़ रुपए हो जाएगी. योजना के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार ऐसी पात्र महिलाओं को भी लाभ दिया जा रहा है, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 900 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं. उन्हें अंतर की राशि उपलब्ध कराई जाती है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है.

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री के अनुसार यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने और सेवा को सामाजिक एवं राजनीतिक संस्कार के रूप में आगे बढ़ाने के संकल्प से जुड़ा है. सरकार के अनुसार 17 सितंबर को उज्जैन के महाकाल महालोक सहित प्रदेश में 58 लाख आशीर्वाद के दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.

आगर मालवा में 254 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा में 225.95 करोड़ रुपए के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28.14 करोड़ रुपए के 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और अभियानों का उल्लेख किया है. सरकार के अनुसार प्रदेश में निवेश, रोजगार, सिंचाई, एयरपोर्ट, मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े कार्यों पर भी लगातार काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: बालाघाट में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे अभिजीत दीपके

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें