CG News: बालोद के किसान ने सूर्यकुमार यादव को दिया अनोखा तोहफा, 2 लाख खर्च कर बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति

CG News: बालोद के किसान ने सूर्यकुमार यादव को दिया अनोखा तोहफा, 2 लाख खर्च कर बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति

CG News: बालोद के किसान ने सूर्यकुमार यादव को दिया अनोखा तोहफा, 2 लाख खर्च कर बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति

CG News: बालोद जिले के एक क्रिकेट प्रेमी किसान लोकेंद्र कुमार साहू ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन पर उन्हें अनोखा तोहफा दिया. लोकेंद्र ने अपनी फसल से हुई कमाई में से करीब 2 लाख रुपए खर्च कर सूर्यकुमार यादव की सीमेंट की प्रतिमा तैयार कराई. करीब 4 क्विंटल वजनी इस मूर्ति को लेकर वे बालोद से मुंबई पहुंचे और 14 सितंबर को क्रिकेटर के घर जाकर उन्हें यह प्रतिमा भेंट की.

किसान लोकेंद्र ने फसल बेचकर 2 लाख में सूर्यकुमार यादव की मूर्ति बनवाई।

1300 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे मुंबई

देवगहन गांव निवासी लोकेंद्र कुमार साहू 13 सितंबर को मालवाहक पिकअप से मूर्ति लेकर मुंबई के लिए रवाना हुए थे. करीब 1300 किलोमीटर का सड़क सफर पूरा करने के बाद वे अगले दिन मुंबई पहुंचे. उन्होंने बताया कि क्रिकेटर का पता तलाशने के बाद वे मूर्ति लेकर उनके घर पहुंचे और करीब 2 घंटे तक बाहर इंतजार किया. जानकारी मिलने पर सूर्यकुमार यादव ने अपने कर्मचारी के जरिए उन्हें अंदर बुलाया.

भारतीय क्रिकेटर ने पिकअप पर खड़े होकर फोटो खिंचवाई।

सूर्यकुमार ने मूर्ति देखकर की तारीफ

मुलाकात के दौरान सूर्यकुमार यादव ने प्रतिमा को देखकर लोकेंद्र के प्रयास की सराहना की. लोकेंद्र के मुताबिक, क्रिकेटर ने मूर्ति में अपनी हाइट, चेहरे और दूसरी बारीकियों को अच्छी तरह उकेरे जाने की बात कही और उनका धन्यवाद किया. इस मुलाकात का वीडियो सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया. उन्होंने लोकेंद्र से कहा कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे.

शहीद जवानों की प्रतिमाएं भी लगाई हैं

लोकेंद्र ने बताया कि सूर्यकुमार यादव की राष्ट्रभक्ति से प्रभावित होकर उन्होंने उनकी प्रतिमा बनवाने का फैसला किया. इसके साथ ही वे अपने खेत में अलग-अलग युद्ध और आतंकी व नक्सली घटनाओं में शहीद हुए 18 जवानों की प्रतिमाएं भी स्थापित कर चुके हैं. इन प्रतिमाओं को तैयार कराने में उन्होंने करीब 10 लाख रुपए खर्च किए हैं. उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को शहीद जवानों के बलिदान और देशभक्ति से जोड़ना है.

क्रिकेटर के हाथों शहीद प्रतिमाओं के लोकार्पण का सपना

लोकेंद्र का क्रिकेट से जुड़ाव करीब 25 वर्षों से है. कभी भारतीय टीम में खेलने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे लोकेंद्र अब क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को प्रतिमाएं बनवाने के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने अपने गांव में सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा भी स्थापित की है. मुंबई में मुलाकात के दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव को देवगहन आने और शहीद जवानों की प्रतिमाओं के लोकार्पण का आग्रह किया. लोकेंद्र के अनुसार, सूर्यकुमार ने जल्द गांव आने और उनके परिवार से मिलने का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें : CG News: अबूझमाड़ की देवगुड़ी है अनोखी, बिना भव्य मंदिर के निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें