MP News: मां बगलामुखी मंदिर के पास बड़ा हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत
MP News: आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास दर्दनाक हादसा सामने आया है. श्रद्धालुओं से भरी एक कार बरसाती नाले के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई. हादसे में 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे.

3 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 8 की मौत
जानकारी के मुताबिक, हादसे में 3 बच्चों, 2 महिलाओं और 3 पुरुषों की जान चली गई. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नाले में बही कार तथा उसमें सवार लोगों की तलाश शुरू की गई.
तेज बहाव में बह गई कार
बताया जा रहा है कि मंदिर के पास बने बरसाती नाले को पार करते समय कार अचानक तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई. कार पानी में बह गई, जिसके बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
लगातार बारिश के बाद बढ़ा नाले का जलस्तर
नलखेड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई. रातभर हुई तेज बारिश के कारण मंदिर के सामने से गुजरने वाले बरसाती नाले में पानी का बहाव काफी बढ़ गया था. मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को इसी नाले पर बनी पुलिया से होकर गुजरना पड़ता है.
रेस्क्यू ऑपरेशन और पहचान की प्रक्रिया जारी
हादसे में जिस कार के बहने की जानकारी सामने आई है, उसका नंबर MP 13 AF 7135 बताया जा रहा है और यह मारुति एस-प्रेसो कार है. फिलहाल प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है.
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में 7400 से ज्यादा छात्रों को ई-स्कूटी की सौगात, CM मोहन यादव ने किया वितरण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
