CG News: छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ोतरी का वायरल आदेश फर्जी, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने किया खंडन
CG News: छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत डॉक्टरों और जूनियर रेजिडेंट्स के स्टाइपेंड तथा मानदेय-वेतन में बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कथित शासकीय आदेश पूरी तरह फर्जी निकला है. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक खंडन जारी कर स्थिति स्पष्ट की है.

AI की मदद से तैयार किया गया भ्रामक दस्तावेज
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित दस्तावेज विभाग द्वारा कभी जारी ही नहीं किया गया है. विभाग के अनुसार यह पत्र पूरी तरह भ्रामक है और इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई (Artificial Intelligence) तकनीक का गलत इस्तेमाल कर तैयार किया गया है, वायरल हो रहे फर्जी आदेश में दावा किया गया था कि मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर रेजिडेंट (JR), प्रदर्शक और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई है. इसमें प्रतिमाह ₹73,152 दिए जाने तथा यह संशोधित राशि 1 नवंबर 2026 से लागू होने की बात कही गई थी.
चिकित्सा शिक्षा विभाग की सतर्क रहने की अपील
मामला सामने आते ही विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए वायरल दस्तावेज को सिरे से खारिज कर दिया. विभाग ने प्रदेश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, रेजीडेंट्स और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के झूठे और भ्रामक संदेशों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह भी हिदायत दी है कि किसी भी शासकीय आदेश, निर्णय या सर्कुलर की प्रामाणिकता की जांच केवल सरकार के अधिकृत पोर्टल और आधिकारिक माध्यमों से ही करें. साथ ही, इस फर्जी पत्र को सच मानकर सोशल मीडिया पर आगे शेयर न करने की हिदायत दी गई है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी खबर, केंद्र सरकार ने दिए 182 करोड़ रुपये
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










