CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में निवेशकों को करेंगे आमंत्रित

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में निवेशकों को करेंगे आमंत्रित

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में निवेशकों को करेंगे आमंत्रित

CG News: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और विदेशी निवेश को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर प्रवास पर पहुंचे हैं. सिंगापुर पहुंचने पर भारतीय उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. यह दौरा राज्य में रोजगार और नए उद्योगों के द्वार खोलने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

SING फोरम 2026 में शामिल होने सिंगापुर पहुंचे CM साय, कार्यक्रम में  निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित - India TV Hindi

‘SING फोरम 2026′ में छत्तीसगढ़ बना सहभागी राज्य

सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रथम ‘SING फोरम 2026’ में छत्तीसगढ़ को आधिकारिक सहभागी राज्य बनने का ऐतिहासिक अवसर मिला है. यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच वैश्विक निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की संभावनाओं को पेश करेगा, अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ‘सीईओ राउंडटेबल’ बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में सिंगापुर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने विस्तार से चर्चा की जाएगी. सीएम साय उद्योगपतियों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और संभावनाओं से रूबरू कराएंगे.

वैश्विक निवेश मानचित्र पर पहचान बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का प्रयास नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल मानव संसाधन के दम पर छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करना है, ताकि वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की एक मजबूत पहचान बन सके, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के इस बड़े फोरम के जरिए छत्तीसगढ़ में नए उद्योगों की स्थापना, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है. सीएम साय निवेशकों को आश्वस्त करेंगे कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल और पारदर्शी माहौल उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ोतरी का वायरल आदेश फर्जी, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने किया खंडन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें