MP News: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश का अनुमान और रात में बढ़ी ठंडक

MP News: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश का अनुमान और रात में बढ़ी ठंडक

MP News: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश का अनुमान और रात में बढ़ी ठंडक

MP News: मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है, मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं मंगलवार को पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट, रीवा-सतना समेत 6 जिलों में भारी बारिश की  चेतावनी, मौसम की ताजा रिपोर्ट

दिन में धूप और रातों में बढ़ी ठंडक

प्रदेश से 3 अक्टूबर को मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तंत्र के कारण बारिश का सिलसिला जारी है, राज्य में दिन के समय तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जबकि रातों में ठंडक बढ़ गई है, बीती रात इंदौर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Mp Weather:प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ बारिश का दौर, 15 जिलों में  गिरा पानी, तवा डैम के 5 गेट खोले गए - Mp Weather: With The Departure Of  Monsoon In The State, Rain Started, Water Fell In 15 Districts, 5 Gates Of  T - Amar Ujala Hindi News Live

अक्टूबर में मौसम का ट्रिपल ट्रेंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों को देखें तो अक्टूबर के महीने में बारिश, धूप और ठंडक का मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिलता है, इस साल भी शुरुआत से ही दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है, आने वाले दिनों में भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना रहेगा.

इस मानसून सामान्य से कम बरसा पानी

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में 100 दिनों तक सक्रिय रहने के बाद 3 अक्टूबर को विदा हो गया, मानसून के दौरान राज्य में कुल 35.8 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य बारिश 37.3 इंच की तुलना में लगभग 1.5 इंच यानी 4 प्रतिशत कम है, जहां पूर्वी हिस्से में औसत से 4 प्रतिशत अधिक पानी गिरा, वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 12 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई.

30 जिलों में सूखा असर

बारिश के आंकड़ों के अनुसार भोपाल, ग्वालियर, गुना, सतना और रीवा समेत राज्य के 25 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, दूसरी ओर इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, विदिशा और धार सहित 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, इन जिलों में बारिश का आंकड़ा 5 प्रतिशत से लेकर 51 प्रतिशत तक कम दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : MP News: धार के धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर को बीजेपी का कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें