CG News: छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, नवा रायपुर के स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले जाएंगे 3 T20 मैच
CG News: ‘धान का कटोरा’ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा, नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, यह सभी मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से खेले जाएंगे, जिसे लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई-लेवल बैठक
मैच के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई, आयोजन को सुचारू बनाने के लिए रायपुर कलेक्टर की अगुवाई में एक लोकल सपोर्ट कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है.

ऑनलाइन टिकट और वाई-फाई की सुविधा
दर्शकों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए इस बार टिकटों की बिक्री पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है, टिकटों की संभावित बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होगी, स्टेडियम के प्रवेश द्वारों पर ई-टिकट स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई और निर्बाध नेटवर्क की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा पर्याप्त पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन स्थिति के लिए ग्रीन कॉरिडोर तथा मेडिकल सुविधाएं तैनात रहेंगी.
स्मृति मंधाना के नए दौर का होगा आगाज
इस सीरीज की सबसे खास बात भारतीय टीम का नेतृत्व है, धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस सीरीज से फुल-टाइम कप्तान के रूप में अपने नए युग की शुरुआत करने जा रही हैं, वहीं विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है, 15 सदस्यीय भारतीय टीम में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि और क्रांति गौड़ जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं, तय शेड्यूल के अनुसार भारतीय महिला टीम 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी और मैच से पहले 4 दिनों तक मैदान पर अभ्यास करेगी, वहीं विरोधी टीम जिम्बाब्वे 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी, रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों में अपनी स्टार महिला खिलाड़ियों को एक्शन में देखने के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ रेरा ने आबंटी के हित में सुनाया ऐतिहासिक फैसला, वत्सल्य डेवलपर्स को 33.70 लाख रुपये लौटाने का आदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










