CG News: तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की अटकलों पर विराम, मुख्यमंत्री साय ने किया स्थिति को स्पष्ट

CG News: तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की अटकलों पर विराम, मुख्यमंत्री साय ने किया स्थिति को स्पष्ट

CG News: तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की अटकलों पर विराम, मुख्यमंत्री साय ने किया स्थिति को स्पष्ट

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक तेलीबांधा चौक का नाम बदलने को लेकर चल रही सभी अटकलों और भ्रम पर अब पूरी तरह विराम लग गया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद स्पष्ट किया है कि इस चौराहे का नाम बिल्कुल नहीं बदला जाएगा, उन्होंने कहा कि तेलीबांधा चौक को केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, इसलिए लोग किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम में न आएं.

राहुल गांधी आदतन अपराधी की तरह काम कर रहे हैं, देश से माफी मांगें',  कांग्रेस पर बरसे CM विष्णुदेव साय

‘सेवा ज्योति संकल्प चौक‘ के रूप में होगा विकास

पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ा है, ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ के तहत रायपुर में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि प्रदेश के 38 प्रमुख स्थानों को सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में विकसित किया जाएगा, इसी कड़ी में रायपुर के तेलीबांधा चौक का केवल सौंदर्यीकरण और विकास किया जाना तय हुआ था.

A new flyover will be built at Telibandha Chowk, traffic jam will end, two  signals will not be available, 30 minutes will be saved

साहू समाज ने जताई थी आपत्ति

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और आम जनता के बीच यह अफवाह तेजी से फैल गई कि सरकार तेलीबांधा चौक का नाम बदलने जा रही है, इस अफवाह पर साहू समाज ने कड़ा ऐतराज जताया और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी, समाज के प्रतिनिधियों का कहना था कि तेलीबांधा चौक सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि यह उनकी ऐतिहासिक पहचान, कारोबार और पुरखों के स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है, जिससे समझौता नहीं किया जाएगा.

पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा था निशाना

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की चर्चा गर्म होते ही राजनीति भी शुरू हो गई थी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, उन्होंने लिखा था कि तेलीबांधा साहू समाज की आस्था, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है, नाम बदलने से समाज के साथ अन्याय होगा और जनता इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगी.

सीएम साय के स्पष्टीकरण से शांत हुआ विवाद

मामले को बढ़ता देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तुरंत बयान जारी कर स्थिति साफ की, उन्होंने दोहराया कि सरकार की मंशा नाम बदलने की कभी नहीं थी और चौक की मूल पहचान को बनाए रखते हुए केवल उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा, मुख्यमंत्री के इस स्पष्टीकरण के बाद साहू समाज और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और चल रहा विवाद अब शांत हो गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, नवा रायपुर के स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले जाएंगे 3 T20 मैच

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें