CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आगामी 15 अक्टूबर को शहर में एक विशाल संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी युवा वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से दिग्विजय स्टेडियम में इस भव्य समारोह का खाका तैयार किया गया है, जहाँ हजारों की संख्या में लोग पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मोत्सव की बधाई देने जुटेंगे.

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को बीजेपी ने मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया? - BBC  News हिंदी

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल बांधेंगे समां

इस साल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल अपनी सुरीली आवाज और लोकप्रिय गानों से समां बांधेंगे, युवा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भावेश बैद ने बताया कि शहर के दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस बड़े कार्यक्रम के लिए 50 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे पूरे अंचल में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

सीढ़ियों से गिरे सिंगर जुबिन नौटियाल, कोहनी, पसली और सिर में भी आई चोट - Singer  Jubin Nautiyal injured in accident rushed to hospital in mumbai Tmov -  AajTak

हर साल लगता है दिग्गज सितारों का जमावड़ा

युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2023 से डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन भव्य रूप से मनाने की परंपरा जारी है, इससे पहले वर्ष 2023 में प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा, 2024 में प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास और 2025 में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं, इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए इस बार 15 अक्टूबर की रात जुबिन नौटियाल की म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जा रहा है.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

आयोजन समिति के अनुसार इस गरिमामय जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश की कई शीर्ष हस्तियां शिरकत करेंगी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ-साथ कई सांसद और विधायक भी डॉ. रमन सिंह को बधाई देने राजनांदगांव पहुंचेंगे, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं.

राजनांदगांव में जश्न का माहौल

15 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस स्टार नाइट को लेकर राजनांदगांव और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं और नागरिकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है, सुरमई शाम और राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी के बीच शहर के दिग्विजय स्टेडियम में सुरक्षा, पार्किंग और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि हर नागरिक इस संगीतमय संध्या का आनंद उठा सके.

यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर केंद्रीय जेल में शुरू हुई पहली फैमिली ओपन जेल, सजा काटने के साथ बाहर जाकर काम कर सकेंगे कैदी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें