CG News: अंबिकापुर केंद्रीय जेल में शुरू हुई पहली फैमिली ओपन जेल, सजा काटने के साथ बाहर जाकर काम कर सकेंगे कैदी
CG News: छत्तीसगढ़ का सरगुजा केंद्रीय जेल प्रदेश का ऐसा पहला जेल बनने जा रहा है, जहां पात्र कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की सुविधा मिलेगी, अंबिकापुर जेल परिसर में ही इस खुली जेल (ओपन जेल) का निर्माण किया गया है, इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैदियों को सजा पूरी होने के बाद सीधे समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जेल महानिदेशक (DG) हिमांशु गुप्ता ने इस ओपन जेल का विधिवत उद्घाटन किया है.
दो कमरों और बुनियादी सुविधाओं से शुरुआत
अंबिकापुर जेल प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में ओपन जेल की शुरुआत दो कमरों के सेटअप से की जा रही है, जिसके साथ अटैच किचन और बाथरूम की सुविधा भी दी गई है, सरगुजा में इस मॉडल की सफलता के आधार पर आने वाले समय में अतिरिक्त निर्माण कराकर ओपन जेलों की संख्या बढ़ाई जाएगी, बाकी बचे निर्माण कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होते ही जेल प्रशासन कैदियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगा.

परिवार के साथ रहने और बाहर काम करने की छूट
ओपन जेल के लिए चुने गए कैदी अपनी बची हुई सजा की अवधि खुली जेल में अपने परिवार के साथ रहकर पूरी कर सकेंगे, इस दौरान उन्हें दिन के समय बाहर जाकर रोजगार या कामधंधा करने की आजादी होगी और शाम को उन्हें वापस ओपन जेल में रिपोर्ट करना होगा, इससे सजा काट रहे बंदियों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने और अपने पैरों पर खड़े होने का मौका मिलेगा.
जेल प्रबंधन देगा शुरुआती राशन और मदद
अंबिकापुर जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि चयनित कैदियों को शुरुआत में जेल प्रबंधन की ओर से एक महीने का राशन, गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, इसके बाद कैदी बाहर काम करके अपने परिवार की आजीविका खुद चलाएंगे, इस व्यवस्था से जेल का अनुशासन भी बना रहेगा और कैदी अपराध की दुनिया को छोड़कर एक सामान्य और जिम्मेदार नागरिक की तरह जीवन जीना सीख सकेंगे.
कैदियों के पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी सेंट्रल जेलों में ओपन जेल का कॉन्सेप्ट लागू किया जा रहा है, लेकिन अंबिकापुर का यह प्रोजेक्ट फैमिली स्टे की सुविधा देने वाला पहला मॉडल है, सरकार का मानना है कि जब कैदी अपनी पूरी सजा काटकर जेल से बाहर निकले, तो उसके पास एक रोजगार और समाज में जीने का आधार होना चाहिए, ताकि वह दोबारा किसी अपराध की ओर न मुड़े.
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में पहली बार केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय का राष्ट्रीय सम्मेलन, ‘सहकार से समृद्धि’ वर्कशॉप का शुभारंभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










