Rewa News: रीवा के कॉलेज चौराहे पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित कॉलेज चौराहे पर NSUI छात्र संगठन द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया, यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था, नित्कर्ष मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार तथा प्रशासनिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला, कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टरों में आग लगाकर विरोध दर्ज कराया, इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला भी तैनात रहा.
नित्कर्ष मिश्रा ने लगाया आवाज दबाने का आरोप
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए NSUI नेता नित्कर्ष मिश्रा ने कहा कि देश में वोट चोरी के गंभीर आरोप लग रहे हैं और सत्ता में बैठे लोग लोकतांत्रिक आवाजों को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी विपक्ष और जनता की आवाज को बंद करने की एक दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है, जिसे देश के युवा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
नित्कर्ष मिश्रा ने आगे कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के मताधिकार, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना भी सबसे बड़ा धर्म है, उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के वोट की ताकत से बढ़कर कुछ भी नहीं है और देश का युवा और छात्र वर्ग संविधान तथा लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक लगातार अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा.
संघर्ष जारी रखने की चेतावनी
इस विरोध प्रदर्शन में रीवा के विभिन्न कॉलेजों के छात्र, NSUI पदाधिकारी और स्थानीय युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए, कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि जब तक तानाशाही रवैये के खिलाफ न्याय नहीं मिलता और लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली नहीं होती, तब तक NSUI का यह आंदोलन और संघर्ष अनवरत जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें : Rewa News: सोहागी घाटी में ब्रेक फेल होने से खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा, चालक की मौके पर मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










