Rewa News: गुजरात में रीवा के दो कर्मचारियों को 8 दिनों तक बंधक बनाकर बर्बरता, रीवा पुलिस के हस्तक्षेप से छूटे पीड़ित
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गुजरात काम करने गए दो कर्मचारियों के साथ कांडला पोर्ट स्थित अरिहंत एग्रो कंपनी में बंधक बनाकर मारपीट करने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है, पीड़ित नितेश तिवारी और सच्चिदानंद उपाध्याय का आरोप है कि उन्हें कंपनी परिसर में करीब 8 दिनों तक अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया, इस दौरान कंपनी के बॉडीगार्डों ने लगातार चार दिनों तक लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से उनके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की.

काम करने से मना करने पर भड़का विवाद
पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले करीब ढाई साल से इस कंपनी में कार्यरत थे, हाल ही में उन पर ऐसा काम करने का दबाव बनाया जा रहा था जिसे करने में उन्होंने असमर्थता जताई और इसकी जानकारी रीवा में रह रहे अपने परिजनों को दी, जब इस बात की भनक कंपनी मालिक धीर पारिक को लगी तो उसने दोनों कर्मचारियों को बंद कर दिया और बाउंसर्स व बॉडीगार्ड्स से उनके साथ मारपीट करवाई, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए.
परिजनों की शिकायत पर जागा रीवा प्रशासन
बंधक बनाए जाने और मारपीट की जानकारी मिलने के बाद रीवा में रह रहे पीड़ितों के परिजनों में हड़कंप मच गया, परिजनों ने बिना देरी किए रीवा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और मदद की गुहार लगाई, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रीवा पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत गुजरात के स्थानीय प्रशासन और कांडला पुलिस से संपर्क साधा.
गुजरात पुलिस के हस्तक्षेप से हुए मुक्त
रीवा प्रशासन के हस्तक्षेप और गुजरात पुलिस के साझा एक्शन के बाद दोनों कर्मचारियों को कंपनी के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया और उन्हें रीवा वापस लाया गया, रीवा लौटने के बाद दोनों घायलों ने राहत की सांस ली, हालांकि इतने दिनों तक सहना पड़ा खौफनाक मंजर बयां करते हुए पीड़ित अभी भी गहरे सदमे में हैं.
कड़ी कार्रवाई की मांग
रीवा लौटने के बाद नितेश तिवारी और सच्चिदानंद उपाध्याय ने जिला प्रशासन से कंपनी मालिक धीर पारिक और मारपीट करने वाले बॉडीगार्डों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, फिलहाल कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों और गुजरात पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में उधारी के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, फरार मुख्य आरोपी जेल पहुंचा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










