Rewa News: रीवा TRS कॉलेज में छात्रों को भाजपा कार्यक्रम में ले जाने के आरोप पर एनएसयूआई का भारी विरोध प्रदर्शन
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित ठाकुर रणमत सिंह (TRS) महाविद्यालय में टेस्ट के नाम पर छात्रों को बुलाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में ले जाने के आरोप पर भारी हंगामा देखने को मिला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और एनएसयूआई कार्यकर्ता नित्कर्ष मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी की और शैक्षणिक संस्थान में राजनीतिक हस्तक्षेप का कड़ा विरोध जताया.
‘भाजपा सदस्य‘ और कॉलेज को बताया बीजेपी दफ्तर
विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अनोखा तरीका अपनाते हुए प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी के कक्ष के बाहर उनकी मूल नेमप्लेट हटाकर ‘सदस्य, भारतीय जनता पार्टी’ लिखी प्रतीकात्मक नेमप्लेट लगा दी, इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने महाविद्यालय को प्रतीकात्मक रूप से भाजपा का कार्यालय घोषित कर दिया, इस दौरान एनएसयूआई नेता नित्कर्ष मिश्रा और प्राचार्य के बीच तीखी बहस भी हुई.
एमसीसी ग्राउंड ले जाने का गंभीर आरोप
एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नित्कर्ष मिश्रा ने आरोप लगाया कि छात्रों को कक्षा में टेस्ट देने के बहाने कॉलेज बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें एमसीसी ग्राउंड में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में ले जाया गया, उन्होंने अपने मोबाइल में मौजूद वीडियो दिखाते हुए कहा कि कॉलेज पढ़ाई और भविष्य निर्माण का स्थान है, न कि किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने का माध्यम.
NSUI ने की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
एनएसयूआई नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों की स्वतंत्रता और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है, संगठन ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रों को किस उद्देश्य से बुलाया गया था और उन्हें राजनीतिक कार्यक्रम में ले जाने की अनुमति किसने दी.
प्राचार्य ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
दूसरी ओर आरोपों का खंडन करते हुए प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने कहा कि महाविद्यालय में किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है, उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र अपनी स्वेच्छा से किसी सम्मेलन या कार्यक्रम में जाता है तो यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है, इसमें कॉलेज प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं है, प्राचार्य ने आरोप लगाने वालों पर बेवजह की राजनीति करने का पलटवार किया है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में ज़मीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










