MP News: मैहर के पीएम श्री स्कूल में प्राचार्य का प्रभार सौंपने पर छिड़का गंगाजल, कांग्रेस नेता ने लगाए जातिगत भेदभाव के आरोप

MP News: मैहर के पीएम श्री स्कूल में प्राचार्य का प्रभार सौंपने पर छिड़का गंगाजल, कांग्रेस नेता ने लगाए जातिगत भेदभाव के आरोप

MP News: मैहर के पीएम श्री स्कूल में प्राचार्य का प्रभार सौंपने पर छिड़का गंगाजल, कांग्रेस नेता ने लगाए जातिगत भेदभाव के आरोप

MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन विकासखंड स्थित शासकीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया है, स्कूल में नए प्राचार्य को प्रभार सौंपने के बाद कक्षा में गंगाजल छिड़कने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक कुंवर सिंह पटेल ने इसे अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्व प्राचार्य का अपमान और जातिगत भेदभाव करार देते हुए रीवा संभाग के कमिश्नर से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

जातिगत भेदभाव का आरोप

कांग्रेस नेता कुंवर सिंह पटेल ने रीवा संभाग के कमिश्नर को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है, उन्होंने उल्लेख किया कि विद्यालय में पहले पदस्थ प्राचार्य राम शरण वर्मा कोरी समाज से आते हैं जो अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखते हैं, आरोप लगाया गया है कि नए प्राचार्य के पदभार ग्रहण करते ही कक्षा में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण कराया गया, जिसे उन्होंने भारतीय संविधान की मूल भावना और सामाजिक समरसता के विरुद्ध बताया है.

नए प्राचार्य ने खारिज किए आरोप

दूसरी ओर विद्यालय के नए प्राचार्य ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि स्कूल में किसी भी तरह का शुद्धिकरण नहीं किया गया था, बल्कि यह एक सामान्य सरस्वती पूजन का कार्यक्रम था, जो शैक्षणिक संस्थानों की पुरानी परंपरा का हिस्सा है, प्राचार्य का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा इस धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम को जानबूझकर गलत रंग देकर भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं.

उच्चस्तरीय जांच समिति के गठन की मांग

कांग्रेस नेता ने रीवा संभाग के कमिश्नर से मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए एक निष्पक्ष जांच समिति गठित करने की मांग की है, उन्होंने अपने पत्र में ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए वर्ष 1922 में रीवा के महाराजा विश्वनाथ सिंह द्वारा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

कार्रवाई की उठी मांग

इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद सरकारी शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव की आशंकाओं को रोकने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है, फिलहाल कांग्रेस नेता के गंभीर आरोपों और स्कूल प्रशासन के स्पष्टीकरण के बीच पूरे मामले की सच्चाई का खुलासा प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: शारदीय नवरात्रि पर मैहर में मांस-मछली और अंडे की बिक्री पर लगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें