CG News: ओडिशा तक फैला था नेटवर्क, शीर्ष कमांडरों की सुरक्षा में तैनात कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

CG News: ओडिशा तक फैला था नेटवर्क, शीर्ष कमांडरों की सुरक्षा में तैनात कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

CG News: ओडिशा तक फैला था नेटवर्क, शीर्ष कमांडरों की सुरक्षा में तैनात कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहाँ पश्चिम बस्तर डिवीजन और पड़ोसी राज्य ओडिशा में लंबे समय से सक्रिय रहे 35 लाख रुपये के कुल इनामी 6 कुख्यात माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता हमेशा के लिए छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है.

Six Hardcore Maoists Carrying 35 Lakh Bounty Surrender in Chhattisgarh

अंतर-राज्यीय नेटवर्क और ओडिशा कनेक्शन का खुलासा

इस आत्मसमर्पण की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में सक्रिय रहने वाले 4 माओवादी कैडर भी शामिल हैं, जो कंपनी नंबर-08 और शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा में तैनात थे, जिससे नक्सलियों के छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर फैले अंतर-राज्यीय नेटवर्क की पोल खुल गई है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में सुक्कू कुड़ियम शामिल है जो ओडिशा राज्य के सीसी स्टाफ का सुरक्षा गार्ड था और उसके पास खतरनाक एके-47 हथियार रहता था, वहीं रानी सोढ़ी और देवे मड़कम भी ओडिशा के शीर्ष माओवादी नेता और क्षेत्रीय कमेटी के बड़े कमांडरों के सुरक्षा दस्ते में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

बड़े हमलों में संलिप्त रहे हैं 

इन नक्सलियों में कोसा माड़वी उर्फ सतीश वर्ष 2005 से सक्रिय था और वह साल 2006 के एनएमडीसी सीआईएसएफ कैंप हमले के अलावा चर्चित तेकुलगुड़ा कैंप हमले जैसी कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है, जबकि रानी सोढ़ी अप्रैल 2018 में ओडिशा के मतदान दल पर हुए हमले में शामिल थी जिसमें दो पुलिस जवान शहीद हुए थे, और लालू ताती भी गंगालूर एरिया कमेटी व बटालियन नंबर-01 का सक्रिय सदस्य रहा है सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे संपर्क अभियानों, बीजापुर क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों और छत्तीसगढ़ शासन की नुकसानरहित पुनर्वास एवं कौशल विकास नीति से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का यह सराहनीय कदम उठाया है.

यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 22-23 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर दशहरा और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें