Rewa News: रीवा में नए बस स्टैंड के पास मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में नए बस स्टैंड के पास सोमवार को ईंट-बालू के ठीहे में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई. स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची समान थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
CCTV फुटेज की जांच
महिला की पहचान और घटना से जुड़े सुराग जुटाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला वहां कैसे पहुंची और उसके साथ क्या हुआ था.
रिपोर्ट का इंतजार
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में दो घरों में बड़ी चोरी, जेवर-नकदी समेत करीब एक करोड़ का सामान ले गए बदमाश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: रीवा में नए बस स्टैंड के पास मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस”