MP News: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, हर छात्र को एक लाख रुपये

MP News: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, हर छात्र को एक लाख रुपये

MP News: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, हर छात्र को एक लाख रुपये

MP News: मध्य प्रदेश में 1 नवंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चयनित विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे. इस योजना के तहत कुल 1 करोड़ 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी.

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी 1-1 लाख रुपए की  छात्रवृत्ति मोहन यादव | New Delhi: CM Mohan Yadav at Bharat Tex 2026

प्रतियोगिता से हुआ चयन

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर की थी. इसके बाद संस्कृति विभाग के अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास ने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की. इसमें विद्यालय स्तर और कॉलेज-विश्वविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए थे. प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची जारी होने के बाद 102 विद्यार्थियों का चयन किया गया, छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के लिए कुल 63,736 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जबकि 58,099 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विजेताओं का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया. चयनित विद्यार्थियों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के छात्र शामिल हैं.

17 जिलों के विद्यार्थी चयनित

इस छात्रवृत्ति के लिए खंडवा, अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली, उमरिया, बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन के विद्यार्थियों का चयन हुआ है. इनमें सबसे अधिक 6 विद्यार्थी खंडवा जिले से चुने गए हैं, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विजेताओं की सूची जारी कर दी है. विद्यार्थी न्यास की वेबसाइट पर जाकर चयन सूची देख सकते हैं, भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से परिचित कराना है. इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण की शिक्षाओं और उनके जीवन मूल्यों को समझने तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में नए बस स्टैंड के पास मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, हर छात्र को एक लाख रुपये”

Leave a Comment

और पढ़ें