MP News: MP पुलिस SI-सूबेदार भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से करें डाउनलोड

MP News: MP पुलिस SI-सूबेदार भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से करें डाउनलोड

MP News: MP पुलिस SI-सूबेदार भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से करें डाउनलोड

MP News: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया है, इसे डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा.

BPSSC SI Admit Card 2023: इस Direct Link से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, देखें  एग्जाम डेट और पैटर्न - Bihar Police SI Admit Card released at bpssc bih nic  in check exam

ऐसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं. इसके लिए आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि की जरूरत होगी, डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट खोलें और Latest Updates सेक्शन में जाएं. यहां Admit Card – Subedar & Sub Inspector Recruitment Test 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद खुले पेज पर अपना 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें. Search पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे PDF के रूप में सेव कर लें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.

MP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती: 5 जून से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू,  भोपाल-जबलपुर में बनाए गए केंद्र - mp police sub inspector recruitment 2025  physical test ...

वेबसाइट धीमी हो तो क्या करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण परेशानी आ सकती है. ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी कुछ समय बाद दोबारा प्रयास कर सकते हैं. प्रवेश पत्र डाउनलोड होने के बाद उसमें दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरणों को ध्यान से जांच लें, दी गई जानकारी के अनुसार, MP पुलिस SI और सूबेदार भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है. पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे बताया गया है.

परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज रख सकते हैं. साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखने की सलाह दी गई है. अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और रिपोर्टिंग समय का पालन करें. गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, हर छात्र को एक लाख रुपये

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें