CG Rajyotsav 2026: अमित शाह आज करेंगे राज्योत्सव का समापन, विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

CG Rajyotsav 2026: अमित शाह आज करेंगे राज्योत्सव का समापन, विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

CG Rajyotsav 2026: अमित शाह आज करेंगे राज्योत्सव का समापन, विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन आज 3 नवंबर को होगा. समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस अवसर पर प्रदेश की उपलब्धियों, विकास कार्यों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा.

Proud Swayamsevak' Amit Shah Lauds RSS For 'Nation-Building', Shaping  Leaders

पांच घंटे रायपुर में रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री

अमित शाह का रायपुर दौरा करीब पांच घंटे का निर्धारित है. वे दोपहर 3:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लिए रवाना होंगे. दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचकर शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे, राजधानी के नवा रायपुर स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद वे शाम 5:55 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे. यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित समापन समारोह में हिस्सा लेंगे. इस दौरान राज्य सरकार के विकास कार्यों और प्रदेश की प्रगति से जुड़ी उपलब्धियों को भी सामने रखा जाएगा.

छत्तीसगढ़ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, इस मुद्दे पर करेंगे बैठक, बस्तर पंडुम  का भी बनेंगे हिस्सा

राज्य अलंकरण से सम्मानित होंगी प्रदेश की प्रतिभाएं

राज्योत्सव के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छत्तीसगढ़ की विभूतियों को राज्य अलंकरण प्रदान किया जाएगा. कला, संस्कृति, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में विशेष पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा. समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का विशेष प्रदर्शन भी होगा, समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे. इसके बाद पद्मश्री उषा बारले पंडवानी गायन के जरिए छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला से दर्शकों को रूबरू कराएंगी. वहीं, रात 9 बजे के बाद पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य की म्यूजिकल परफॉर्मेंस प्रस्तावित है.

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान के बीच अहम दौरा

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. केंद्र सरकार ने देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा निर्धारित की थी. ऐसे में राज्योत्सव के मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी को प्रदेश में सुरक्षा, विकास और नक्सलवाद के खिलाफ जारी प्रयासों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है, राज्योत्सव में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए छह अलग-अलग प्रवेश मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जबकि करीब 40 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा परिसर में 300 शौचालय बनाए गए हैं. आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल और 25 एंबुलेंस तैनात रहेंगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM साय ने दी बधाई, 41 राज्य अलंकरण पुरस्कारों का होगा वितरण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG Rajyotsav 2026: अमित शाह आज करेंगे राज्योत्सव का समापन, विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण”

Leave a Comment

और पढ़ें