CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में SECR का ‘हमर रेलवे, हमर छत्तीसगढ़’ स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, ट्रेन सिमुलेटर से लेकर VR गेम तक खास अनुभव

CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में SECR का 'हमर रेलवे, हमर छत्तीसगढ़' स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, ट्रेन सिमुलेटर से लेकर VR गेम तक खास अनुभव

CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में SECR का ‘हमर रेलवे, हमर छत्तीसगढ़’ स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, ट्रेन सिमुलेटर से लेकर VR गेम तक खास अनुभव

CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव-2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यानी SECR का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ‘हमर रेलवे, हमर छत्तीसगढ़’ थीम पर तैयार इस स्टॉल में रेलवे की उपलब्धियों को आधुनिक तकनीक और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए प्रदर्शित किया गया है. यहां आने वाले लोगों को सिर्फ रेलवे की जानकारी ही नहीं मिल रही, बल्कि कई तकनीकी अनुभवों से रूबरू होने का मौका भी मिल रहा है.

ट्रेन सिमुलेटर पर लोको पायलट बनने का अनुभव

रेलवे स्टॉल का सबसे बड़ा आकर्षण RS Valve Simulator है. इसके जरिए बच्चे और युवा ट्रेन चलाने जैसा अनुभव प्राप्त कर रहे हैं. सिमुलेटर में लोको पायलट की तरह बैठकर ट्रेन के संचालन को समझने की सुविधा दी गई है. इस गतिविधि को लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. अपनी बारी का इंतजार करने के लिए यहां लोगों की कतारें भी लग रही हैं.

राज्योत्सव में रेलवे का 'हमर रेलवे, हमर छत्तीसगढ़' स्टॉल बना आकर्षण, इंजन  सिमुलेटर से लेकर VR गेम और रायपुर स्टेशन के मॉडल ने मोहा मन – दैनिक ...

VR गेम और डिजिटल क्विज से सीख रहे रेलवे का इतिहास

स्टॉल में मनोरंजन के साथ जानकारी देने के लिए वर्चुअल रियलिटी यानी VR गेम जोन तैयार किया गया है. इसके अलावा डिजिटल स्क्रीन पर रेलवे से जुड़े क्विज आयोजित किए जा रहे हैं. बच्चे और युवा खेल-खेल में भारतीय रेलवे के इतिहास, तकनीक और उपलब्धियों से जुड़ी जानकारियां हासिल कर रहे हैं. सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं.

3D स्क्रीन और रायपुर स्टेशन का दिखाया गया नया स्वरूप

रेलवे स्टॉल के प्रवेश द्वार पर लगी 3D एनामॉर्फिक स्क्रीन और वंदे भारत ट्रेन का विशाल कटआउट लोगों का ध्यान खींच रहा है. स्टॉल के अंदर रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का मॉडल प्रदर्शित किया गया है. इसके साथ ही वॉक-थ्रू फिल्म के जरिए स्टेशन के प्रस्तावित आधुनिक स्वरूप की जानकारी दी जा रही है. इससे आगंतुकों को भविष्य में रायपुर रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं और विकास कार्यों की झलक देखने को मिल रही है.

सेल्फी के साथ तुरंत मिल रही फोटो की प्रिंट कॉपी

स्टॉल में सेल्फी विद इंस्टेंट प्रिंट सुविधा भी लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है. यहां छत्तीसगढ़ के आधुनिक और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों की पृष्ठभूमि के साथ आगंतुक अपनी तस्वीरें खिंचवा रहे हैं. खास बात यह है कि फोटो क्लिक होने के तुरंत बाद उसकी प्रिंट कॉपी भी उपलब्ध कराई जा रही है. इस तरह लोग राज्योत्सव की यादों को अपने साथ लेकर जा रहे हैं, SECR का यह स्टॉल पारंपरिक प्रदर्शनी से अलग तकनीक, मनोरंजन और जानकारी का अनूठा मेल पेश कर रहा है. ट्रेन सिमुलेटर, डिजिटल क्विज, VR गेम, 3D स्क्रीन और स्टेशन पुनर्विकास के मॉडल के जरिए रेलवे अपनी गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहा है. राज्योत्सव में यह पहल बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए एक खास अनुभव बन रही है.

यह भी पढ़ें : CG Tourism: डेनमार्क से बस्तर पहुंचे 4 विदेशी पर्यटक, झारालावा जलप्रपात का किया दीदार, चापड़ा चटनी चखकर बोले WOW

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें